24 अक्टूबर 2024 - 13:25
लेबनान ने 100 से अधिक मिसाइल दाग़े, 4 ज़ायोनी आतंकियों की मौत

हिज़्बुल्लाह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने अल-मनारा शहर में ज़ायोनी दुश्मन सैनिकों के ठिकाने को निशाना बनाया है।

हिज़्बुल्लाह लेबनान ने ज़ायोनी सेना के अतिक्रमणकारी हमलों केखिलाफ पलटवार करते हुए मक़बूज़ा फिलिस्तीन में ज़ायोनी सैन्य अड्डों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किये जिसके नतीजे में एक सैन्याधिकारी समेत कम से कम 4 ज़ायोनी आतंकी मारे  गए है।  प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी मीडिया ने गुरुवार को बताया कि आज सुबह से लेबनान की ओर से लगभग 100 रॉकेट दागकर ज़ायोनी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हिज़्बुल्लाह ने भी बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने अल-मनारा शहर में ज़ायोनी दुश्मन सैनिकों के ठिकाने को निशाना बनाया है।